मंदिर हसौद में संचालित नवीन टोल प्लाजा के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक
रायपुर
कलेक्टर ने मंदिर हसौद में संचालित नवीन टोल प्लाजा के संबंध में एडिशनल एस पी, एस डी एम आरंग, सी एस पी माना एवं टोल कंपनी की बैठक ली। जिसमे मंदिर हसौद में खोले गए टोल पर लगातार लोगों के विरोध के संबंध में चर्चा की गई। उक्त टोल प्लाजा में लिए जा रहे टोल टैक्स की राशि, स्थानीय निवासियों को छूट, यात्री बस के आने जाने पर लिए जाने वाले टोल राशि के सम्बंध में स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों एवं ट्रांसपोर्टर द्वारा की गई मांग के संबंध में एवं टोल कम्पनी को जनसुविधा को देखते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने कहा गया कि उक्त टोल में कोई भी कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित न हो।

पाठको की राय